नवगछिया : विधायक ने बिहपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया.. समस्याएं सुनीं

सूचना/खबरे

नारायणपुर| बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में बिहपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में कई अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जबकि आम लोग अपने कार्य कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय में परेशान थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 इस दौरान लोगों ने विधायक से अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि इसमें सुधार कराएंगे। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

उसके बाद वे एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में टोला सेवक के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहीं, बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता, ममता कार्यकर्ता, एएनएम सहित स्वास्थ्य केंद्र में बैठक कर उनकी मांगे जानी।