नवगछिया : विदेशी शराब बरामदगी मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया: बिहपुर अनुमंडल के झंडापुर थाना पुलिस ने विदेशी शराब बरामदगी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को झंडापुर थाना की पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदा एक चारपहिया वाहन जब्त किया था। इस मामले में झंडापुर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इस कांड में संलिप्त आरोपी निवास कुमार, पिता रामभुज मंडल, निवासी झिरूआ (थाना बांका) को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ मिलने की संभावना है, जिससे अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी में मदद मिल सकती है।