नवगछिया। भागलपुर से सहरसा जा रही बस के चालक ने शनिवार को विक्रमशीला सेतु पहुंच पथ पर लापरवाही से बस चलाते हुए ओवरटेक करने के दौरान सेतु पर ड्यूटी में लगे दो सिपाही को धक्का मार दिया। घटना में दोनों सिपाही घायल हो गए। इस दौरान सेतु के दूसरी छोर पर ड्यूटी में तैनात जवानों ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया।
एसपी पूरण झा ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि दो दिन पूर्व भी उक्त बस पर चालक पर ओवरटेक करने और अनियंत्रित तरीके से बस चलाने के कारण जुर्माना किया गया था। बस को जब्त कर लिया गया है।
बस चालक अठगामा फुलकिया चौसा मधेपुरा निवासी मिठ्ठू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को लिखा जा रहा है। जवानों में घायल जिला पुलिस के मुकेश कुमार, होमगार्ड जवान शिवशंकर मंडल का इलाज मायागंज में चल रहा है।


