नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पथ पर लूट.. चार हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

NEWS

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जगतपुर पेट्रोल पंप के पास देर रात एक ही बाइक सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान अपराधियों ने रंगरा निवासी ट्रांसपोर्टर राकेश कुमार झा से 16800 रुपया सहित अन्य सामानों की लूट की है. घटना के दौरान अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया. घटना के संदर्भ में ट्रांसपोर्ट राकेश कुमार झा ने बताया कि वह ग्लैमर मोटरसाइकिल से नवगछिया से भागलपुर की ओर जा रहा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान पीछे से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया और सामने गाड़ी खड़ी कर मुझे रोक लिया. मेरी गाड़ी रुकते ही सभी आपरधी मुझे दोनो तरफ से घेर लिया और हथियार सटा कर मुझे बंधक बना लिया. इस दौरान अपराधियों ने कहा कि जो पैसा है उसे निकालो. इस दौरान अपराधियों ने मेरे पास में 16800 रुपये था उसे छीन लिया और उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी की. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पुनः वापस होकर नवगछिया की ओर फरार हो गए.

लूट की घटना को अंजाम दे रहे सभी आपरधी 20 से 25 वर्ष के उम्र के थे. घटना की सूचना मिलने पर परबत्ता थाना अध्यक्ष यादव पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़ित ट्रांसपोर्टर से घटना की जानकारी ली. लूट की घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ दिलीप कुमार भी घटना स्थल पर पहुचें. जहां उन्होंने घटना की जानकारी लेकर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.