नवगछिया : विक्रमशिला पुल पर लगा जाम, परेशान रहे लोग.. गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही

सूचना/खबरे

जाम की समस्या लगातार बरकरार है। जीरो माईल से रानी तालाब तक जाम के कारण सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं विक्रमशिला पुल पर भी एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके कारण गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही थीं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल सबौर से लेकर जीरो माईल तक एक तरफ गाड़ियां खड़ी हो गयी थी। वह आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इस कारण एक तरफ से ही दो पहिया, चार पहिया गाड़ी चल रही थी। अभी विभिन्न स्कूलों में बच्चों की परीक्षा चल रही है। उनको भी अभिभावकों के साथ जाम में आधा घंटा तक फंसना पड़ा। किसी तरह वह समय पर स्कूल पहुंचे थे।

अभिभावक सुमित आनंद ने बताया कि इस रोड में पुलिस की तैनाती नहीं होती है। इस कारण जाम लगा रहता है। यहां पुलिस की निगरानी होनी चाहिए। वहीं रोहन ने बताया कि उनका बच्चा माउंट असीसि में पढ़ता है। जीरो माईल से स्कूल तक पहुंचने में अक्सर सुबह के समय जाम से जूझना पड़ता है। बताया गया कि एक चालक ट्रक लगाकर कहीं चला गया था। इस कारण सड़क पर गाड़ियां खड़ी हो गयी थी। फिर वह गाड़ी आगे बढ़ी तो इसका दबाव विक्रमशिला पुल भी बढ़ गया।

जिसके कारण एक घंटा तक जाम लगा रहा। टीओपी प्रभारी विशेष कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर जाम हटवाया। प्रभारी ने बताया कि एक घंटे के अंदर जाम हट गया था। अचानक गाड़ियां बढ़ने से जाम की स्थिति बन गयी थी। उधर जीरो माईल स्टैंड के प्रदीप यादव ने बताया कि जाम के कारण कई गाड़ियां को पुल पार करने में विलंब हो गया। जिसके कारण पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया आदि जाने वाली गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकी थी।