नवगछिया : वाणिज्य महाविद्यालय के प्रधानाचार्य भूपाल कृष्ण चौधरी का सेवाकाल समाप्त -Naugachia News

EVENT

नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के प्रधानाचार्य भूपाल कृष्ण चौधरी का सेवाकाल गुरुवार की शाम को पूरा हो गया. जहां अब शुक्रवार पहली फरवरी से महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक मो नईम उद्दीन प्रधानाचार्य का पदभार संभालेंगे. इसी मौके पर निवर्तमान प्रधानाचार्य भूपाल कृष्ण चौधरी को भावभीनी विदाई भी दी जाएगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त जानकारी महाविद्यालय के लेखापाल विनोदानंद मंडल ने देते हुए बताया कि इस महाविद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य भूपाल कृष्ण चौधरी का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो गया. जिन्हें पहली फरवरी को भावभीनी विदाई दी जाएगी. साथ ही नए प्रधानाचार्य के रूप में मो नईम उद्दीन पदभार ग्रहण करेंगे. निवर्तमान प्रधानाचार्य के अंतिम कार्यकाल के समय प्राध्यापक राजकिशोर सिंह, अमरजीत सिंह, रामलखन यादव, डॉ मो खालिद महमूद, सुबोध यादव, नवल किशोर जायसवाल, मुकेश कुमार, राजेश कानोडिया, प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह,

लेखापाल विनोदानंद मंडल सहित दर्जनों महाविद्यालय कर्मी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार भूपाल कृष्ण चौधरी की नियुक्ति महाविद्यालय के स्थापना काल 1984 में ही इतिहास विभाग के प्राध्यापक के रूप में हुई थी. बाद में ये इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष भी बने. जिन्होंने शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया है तथा महाविद्यालय की अनेक कमिटियों में अध्यक्ष और सचिव के रूप में कार्य किया है. वर्तमान में ये महाविद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं.