नवगछिया : वरिष्ठ अधिवक्ता और नवगछिया सिविल कोर्ट में अंबेडकर मंच के आजीवन सचिव कैलाश प्रसाद यादव का लंबी बीमारी के बाद नवगछिया स्थित उनके आवास पर निधन हो गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उनके भाई प्रोफेसर सुबोध यादव ने बताया कि कैलाश बाबू काफी मशहूर थे और उनका परिवार अब नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में रहता है.
उनके निधन की खबर से नवगछिया के अधिवक्ताओं और निवासियों में शोक छा गया है और कई लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कैलाश प्रसाद यादव के परिवार में उनके भाई और बेटे हैं जो भी उनके निधन से दुखी हैं।

