नवगछिया : लोकमानपुर में करीब 75 एवं सिहकुंड में 25-30 नये घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश -Naugachia News

बिहपुर

नवगछिया : कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही बुधवार की देर रात से गुरुवार की शाम तक लोकमानपुर में करीब 75 एवं सिहकुंड में 25-30 नये घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। जबकि इन दोनों गांवों में कई दिन पहले से ही 16 सौ घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी देते हुए पंसस प्रतिनिधि भिखारी यादव ने बताया कि अगर जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो और घरों को बाढ़ अपनी चपेट में ले लेगा। वही गुरुवार को बीडीओ सुधीर कुमार एवं सीओ विनय शंकर पंडा ने लोकमानपुर पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया। पीड़ितों ने पदाधिकारियों को अपनी समस्या बताते हुए मदद की मांग की।

सिहकुंड में बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही कोई मदद: सिहकुंड के बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की मदद स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं दी गयी है। इस कारण लोगों में रोष व्याप्त है।