नवगछिया : रबत्ता पुलिस ने छापेमारी कर लूट कांड के आरोपी इस्माईलपुर थाना के कचहरी टोला निवासी अटल कुमार उर्फ मोनू बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूट की गई मोबाइल एवं जिस अपाचे गाड़ी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। प्रशिक्षु डीएसपी सर परबत्ता थानाध्यक्ष बसंती टूडू ने जानकारी देते हुए बताया है कि 29 सितंबर वर्ष 2020 को अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार अज्ञात अपराध कर्मी के द्वारा रंगरा ओपी क्षेत्र के रंगरा निवासी राजेश कुमार झा के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

इस घटना के दौरान अपराधियों ने एक मोबाइल फोन, सैमसंग कंपनी का एक कीपैड मोबाइल, सोने की अंगूठी, 16800 नगद, एसबीआई बैंक, यूको बैंक, पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड हथियार का भय दिखाकर लूट लिया था। अपराधियों ने यह घटना विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के जगतपुर के पास स्थित साहू पेट्रोल पंप के बीच अंजाम दिया था। इस कांड के उद्भेदन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा था। सूचना के आधार पर अटल कुमार उर्फ नूनू बाबू को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
इस दौरान पुलिस ने सौरभ कुमार के घर से मोबाइल फोन एवं अनमोल कुमार के घर से लूट कांड में इस्तेमाल किए गए ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। पुलिस की छापेमारी दल में परबत्ता थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी बसंती टूडू, दरोगा रामचंद्र यादव, इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष मणि पासवान, इस्माइलपुर थाना के दरोगा अनिल कुमार यादव, हवलदार महेंद्र प्रसाद सहित पुलिस बल शामिल थे।
