नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के द्वारा श्री गोपाल गोशाला नवगछिया में प्रातः में गाय माता को भोजन स्वरुप ( चारा ) खिलाने का गौसेवा कार्य किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने की। इस सेवा कार्य के मुख्य अतिथि अयोध्या से आये संत स्वामी श्री राजेन्द्र जी एवं श्री लखन लाल जी थे। इस कार्यक्रम में नीलेश प्रियदर्शी, सोमेश अभियान एवं बेदांत चिरानीयां का विशेष सहयोग रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम को आयोजित करने में लायन पवन कुमार सर्राफ, लायन प्रोफसर विजय कुमार, लायन मनोज कुमार सर्राफ, लायन प्रवीण केजरीवाल, लायन नरेश केडिया, लायन रामप्रकाश रुंगटा, लायन अजय कुमार रुंगटा, लायन भगवती पंसारी, लायन रतन लाल डोकानियाँ, जयशंकर मंडल एवं श्री गोपाल गोशाला के सभी सदस्य व सेवको की भूमिका सराहनीय थी।
