नवगछिया : लायंस क्लब ने लगाया निःशुल्क डायबटीज जांच शिविर -Naugachia News

EVENT

नवगछिया : बुधवार को दोपहर 2 बजे लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन द्वारा विश्व मघुमेह दिवस पर निःशुल्क डायबटीज जांच शिविर एवं परामर्श का उद्धघाटन भारतीय स्टेट बैंक के सामने किया गया. है. जिसका उद्धघाटन अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक माननीय डॉ.बी.पी.रॉय,जॉन चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ,लायन अजय कुमार रूंगटा,लायन जगदीश मावांडीया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस शिविर में रोगियों की जाँच डॉ जमशेद अहमद द्वारा की गई. जिसमें 138 व्यक्तियों के मधुमेह की जांच की गई. जांचोपरांत मरीजों को डॉ बीपी रॉय ने बताया कि अनुशाषित जीवनशैली द्वारा आप मधुमेह को नियंत्रण में रख सकते है.

साथ ही मधुमेह से पीड़ित पाए गए मरीजों को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में आकर परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराने का आश्वाशन दिया. शिविर को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन शिव कुमार पंसारी, सचिव लायन सुभाष चन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष-बिनोद कुमार चिरानियाँ, मोहन लाल चिरानियाँ, नरसिंह चिरानियाँ, भगवती पंसारी, मो.इकराम सोनी, मो.मुन्ना हाजी साहेब, मनोज सर्राफ, चन्द्रभानु सिंह, विवेक वर्मा, श्याम सुंदर ने सक्रिय सहयोग दिया.