बिहपुर । पुलिस ने रविवार को नवगछिया पुलिस जिले के टॉप टेन में बदमाशों की सूची में शामिल लत्तीपुर के बदमाश पप्पू यादव को दबोच लिया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पप्पू यादव के गांव आने की सूचना पुलिस मिली थी। इस सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं गठित टीम घटनास्थल पर पहुंची तो एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ किया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पप्पू यादव पिता गजाधर यादव घर लत्तीपुर बताया।
तलाशी में उसके पास से एक कट्टा व तीन कारतूस बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पप्पू यादव पर बिहपुर, खरीक व नदी थाना में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी व आर्म्स एक्ट आदि समेत अन्य 17 मामले में केस दर्ज हैं।

