नवगछिया रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

EVENT

नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बनारसी लाल वाणिज्य सराफ कॉलेज के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजक हेल्थ निरीक्षक सतीश चंद्रा ने बताया कि यहां पर 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। शुक्रवार को इस कार्यक्रम के मौके पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार डीसीआई कैलाश प्रसाद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।