नवगछिया : पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा नवगछिया बरौनी कटिहार रेलखंड में चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन में कटिहार से रांची और अमृतसर जाने वाली ट्रेन सहित ओखा से नाहरलागुन एवं गुवाहाटी-उदयपुर भी शामिल है. पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा गाड़ी संख्या 05762/05761 और 05734/05733 05616/05615 को अक्टूबर तक 09525/09526 दो सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कटिहार – रांची स्पेशल ट्रेन
कटिहार और रांची के बीच गाड़ी संख्या 05762 कटिहार-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 06 जुलाई से 26 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी प्रकार रांची और कटिहार के बीच गाड़ी संख्या 05761 रांची-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक शुक्रवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 27 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है कटिहार – अमृतसर स्पेशल ट्रेन के बीच गाड़ी संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 28 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है.
वही रेलवे बोर्ड ने गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल वीकेंड ट्रेन गुवाहाटी से हर रविवार को रविवार को 6:15 बजे रवाना होगी जो उदयपुर सिटी स्टेशन जाएगी इस ट्रेन का परिचालन 29 अक्टूबर तक किया जाएगा इसी तरह गाडी सं 05615 उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल हर बुधवार को खुलेगी जो विभिन्न स्टेशन कामाख्या, अलीपुरद्वार,न्यूजलपाईगुडी,कटिहार,नवगछिया बेगुसराय, बरौनी, समस्तीपुर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर गोरखपुर, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर सेट्रल, ईटावा, आगरा कैंट, बांदीकुई, जयपुर, अजमेर, और भीलवाड़ा पर ठहराव दिया गया हैं इस ट्रेन का परिचालन एक नवंबर तक किया जाएगा

ओखा से नाहरलागुन स्पेशल
ट्रेन सं 09525 प्रत्येक मंगलवार को ओखा से खुलेगी इस ट्रेन का परिचालन 29 अगस्त तक किया जाएगा वही ट्रेन सं 09526 प्रत्येक शनिवार को नाहरलागुन से खुलेगी इस ट्रेन का परिचालन दो सितंबर तक किया जाएगा
इस ट्रेन का ठहराव रंगिया न्यु जलपाईगुड़ी किशनगंज बारसोई कटिहार नवगछिया खगड़िया बरौनी हाजीपुर होते प्रमुख स्थल बनारस प्रयागराज इटावा गुना उज्जैन अहमदाबाद सुरेन्द्रनगर राजकोट जामनगर द्वारका स्टेशन पर अप और डाउन में होगा चार महत्वपूर्ण ट्रेन का परिचालन एवं ठहराव के लिए भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने रेल मंत्री सहित पूर्व मध्य रेलवे ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का आभार प्रकट किया
