नवगछिया : रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के बाद डिप्टी सीएम बिहपुर पहुंचे

सूचना/खबरे

बिहपुर । राज्य के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का सोमवार को रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के बाद बिहपुर पहुंचे। यहां एनडीए कार्यालय में विधायक ई. शैलेंद्र के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। यहां विधायक के अलावा प्रखंड जदयू सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज कुमार लाल ने डिप्टी सीएम को अंगवस्त्र व बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी ने बताया कि डिप्टी सीएम ने यहां खरीक प्रखंड के चोरहर और तेलघी के बूथों की समीक्षा भी की। उन्होंने यहां हो रही बूथों की समीक्षा कार्य की सराहना की। डिप्टी सीएम ने कहा कि रूपौली विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी कलाधर मंडल की जीत जनता के आशीर्वाद से सुनिश्चित है।

इस मौके पर डिप्टी सीएम का अभिनंदन करने वालों में दिनेश यादव, प्रो.गौतम, ज्ञानदेव कुमार, लालमोहन कुमार, सदानंद मंडल, सिंटू मंडल, गोपाल चौधरी, कमलरंजन, कैलाश साह, मुकेश मंडल और बिक्की चौधरी आदि मौजूद थे।