नवगछिया : रूठे पति की दूसरी शादी.. यूपी से नवगछिया पहुंची महिला

NEWS

नवगछिया : सोशल साइट पर प्यार और फिर तथाकथित शादी के बाद जब दो बच्चों की मांग यूपी निवासी महिला को पता चला कि युवक दूसरी ने दूसरी शादी कर ली है तो वह उससे मिलने नवगछिया के तेतरी पहुंच गयीं. बताया गया कि गाजियाबाद की महिला बिंदिया कुमारी शादीशुदा प्रेमी मो मेराज अली के साथ रहने के लिए अपना घर-परिवार छोड़ यूपी से नवगछिया के तेतरी गांव शनिवार को आ गयी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लड़के के परिजनों ने महिला को समझा-बुझाकर गाजियाबाद जाने के लिए कहा. महिला नवगछिया स्टेशन पहुंची. वहां मेराज के साथ एक होटल में रुकी. मामले की जानकारी नवगछिया महिला थाना की पुलिस को लड़के के परिजनों ने दी. पुलिस उक्त होटल पहुंची और महिला को महिला थाना लेकर आयी.

मेराज से शादी के कारण पहले पति ने बिंदिया को छोड़ दिया हैमहिला का आरोप है कि जब मेराज ने बिंदिया को फेसबुक पर दोस्त बनाया, उस वक्त वो शादीशुदा थी और उसे दो बच्चे भी थे. करीब दो साल बिंदिया से मेराज ने शादी भी की. जिसके कारण बिंदिया के पति अमित ने उसको छोड़ दिया और बिंदिया मेराज के साथ रहने लगी. कुछ दिन दिल्ली और कुछ दिन चंडीगढ़ तो कुछ दिन अपने घर तेतरी में भी रखा था. पीड़ित महिला नवगछिया महिला थाना में आवेदन दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं मो मेराज अली ने बताया कि सब ठीक चल रहा था, आठ महीने से बिंदिया ने बात करना बंद कर दिया. फिर मैंने कहा कि मेरी शादी होने वाली है तो इसने कहा कि तुम मर जाओ, कट जाओ मुझे फर्क नहीं पड़ता. जिसके बाद मैंने तीन महीने पहले शादी कर ली. जब इसे शादी की बात पता चला, तो ये मेरे घर पहुंच गयी है.