नवगछिया । थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी गांव में रविवार की शाम रुपये छीनने में असफल अपराधियों ने गोली चला दी। गोली के छींटे पड़ने से ध्रुवगंज निवासी कबाड़ी मो. अमीर अंसारी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान एवं जेएसआई मुलायम प्रसाद यादव दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घटना की पड़ताल तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं खरीक पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद खरीक पीएचसी से मायागंज रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि वह गांवों से कबाड़ खदीद कर पूर्वी घरारी स्थित मो. पिंटू के कबाड़ीखाना में बेचने जा रहा था। पूर्वी घरारी निवासी मो. मसलुद्दीन के घर के पास पैदल आ रहे तीन नकाबपोश युवक सामने आ गये और उसकी साइकिल का हैंडल पकड़ कर रोक लिया। रोकते ही कहा कि पैसा निकालो। उसे हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की।
इसी दौरान वह कमर से थ्रीनट निकाल कर जमीन पर गोली चला दी। जिसका छींटा मेरे पैर में पर गया और मैं जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुटी तो तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए भाग गये। ग्रामीणों का कहना है कि कठेला के एक अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि घटना की जांच और अपराधियों की पहचान की जा रही है।

