नवगछिया। रंगरा प्रखण्ड के ज्ञानी दास टोला तीनटंगा और झल्लू दास टोला तीनटंगा में हो रहे भीषण कटाव से डरे ग्रामीणों ने सांसद अजय मण्डल की अगुवाई में जल संसाधन मंत्री को आवेदन देकर कटाव रोकने के साथ साथ लिए बोल्डर पिचिंग करवाने और रिंग बांध बनवाने की गुहार लगाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीणों ने दिए आवेदन में बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर 7.62 करोड़ की लागत से कटाव निरोधी कार्य 1570 मीटर में चलाया गया था। जिससे दोनों पंचायतों की लग्भग 50 हजार की आबादी लाभान्वित हुई थी। इस वर्ष फिर से भीषण कटाव हो रहा है। जल संसाधन विभाग द्वारा 1000 मीटर में कटाव निरोधी कार्य का प्रस्ताव विभाग द्वारा भेज गया है।

भीषण कटाव से ज्ञानिदास टोला, झल्लूदास टोला, कुतरु मण्डल टोला, उसरहिया, नवटोलिया, भीमदास टोला, सिमरिया, आजमा बाद, मुकररी सहित कई गांव कटकर गंगा में विलीन हो जायेंगे। ग्रामीण सह परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष भोला मण्डल, राजकुमार रजक, गनपत मण्डल सहित ग्रामीणों ने कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग के साथ रिंग बांध बनवाने की मांग की है।
