नवगछिया : रास्ते के विवाद में ताना कट्टा, पुलिस ने जब्त किया

Crime Reoprts

नवगछिया : रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हंगामा हो रहा था। इसी बीच एक पक्ष के लोग ने दूसरे पक्ष पर कट्टा तान दिया। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के जपतेली गांव में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की है। 

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना पर पहुंची परबत्ता थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कट्टा बरामद किया। इस दौरान आरोपी शंकर शर्मा भागने में सफल रहा। 

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि आरोपी के लिए परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।