नवगछिया ; राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बासा और दुकान से 350 लीटर विदेशी शराब बरामद-Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक : खरीक में चोरी छुपे शराब का कारोबार करने और शराब पीने वालों की खैर नही है. खरीक थाना के नव पदस्थापित थानाध्यक्ष दुबे देवराज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 खरीक चौक और गनेशपुर गांव में छापेमारी कर गनेशपुर के प्रकाश यादव के बासा और दुकान से पुलिस ने 350 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को अचानक देख शराब कारोबारी प्रकाश यादव भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर शराब कारोबारी प्रकाश यादव गनेशपुर को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य ठिकानों पर शराब की बरामदगी के लिए पुलिस गिरफ्तार शराब कारोबारी की निशानदेही पर जगह जगह छापेमारी कर रही है.

बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज आदि कम्पनी की शराब के कार्टून शामिल है. खरीक थानाध्यक्ष दुबे देव राज ने बताया कि गनेशपुर समेत दो जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर 350 लीटर शराब बरामद की है. शराबकारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस शराब कारोबारियों के अन्य ठिकानों पर गहन छापेमारी कर रही है.