नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड में रेल मंत्रालय की ओर से एक बार फिर एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है, साथ ही नवगछिया में इसके ठहराव को भी मंजूरी मिली है। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन राधिकापुर से आनंद विहार स्टेशन तक चलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश ने बताया कि दो अक्टूबर को इस नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने शुभारंभ किया। छह अक्टूबर से ट्रेन संख्या 14012 आनंद विहार टर्मिनल से राधिकापुर के लिए प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 23:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 01:58 बजे नवगछिया में रुकते हुए, सुबह 7:00 बजे राधिकापुर पहुंचेगी।
राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल की नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन आठ अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 14011 प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:30 बजे राधिकापुर से प्रस्थान करेगी, शाम 14:22 बजे नवगछिया स्टेशन पर रुकेगी और अगले संध्या 18:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

