नवगछिया : राजस्थान से कटिहार तक होली स्पेशल ट्रेन चलने की घोषणा.. ठहराव नवगछिया

सूचना/खबरे

नवगछिया।   रेलवे ने राजस्थान से कटिहार तक होली स्पेशल ट्रेन चलने की घोषणा की है। ट्रेन का ठहराव नवगछिया में भी दिया गया है। ट्रेन नंबर 09623/24 उदयपुर-कटिहार-उदयपुर साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 3, स्लीपर के 5, थ्री इकोनॉमी कोच 4, सेकेंड एसी का एक और फर्स्ट एसी का भी एक कोच रहेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रेन उदयपुर से 19 और 26 मार्च को और कटिहार से उदयपुर के बीच 21 और 28 मार्च को चलेगी। ये ट्रेन उदयपुर से शाम 4 बजे रवाना होगी। जो अजमेर, जयपुर, आगरा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, डीडीयू, आरा, दानापुर, हाजीपुर, खगड़िया होते हुए अगले दिन रात 11:42 पर नवगछिया पहुंचेगी।

वापसी में ये ट्रेन गुरुवार को दोपहर तीन बजे कटिहार से चलकर 4 बजे नवगछिया पहुंचेगी। शनिवार सुबह अपने निर्धारित रूट से होते हुए उदयपुर 4 बजे पहुंचेगी।