डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में देर रात गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह ने विशेष सर्च अभियान के तहत बी थ्री कोच में सीट संख्या 42 एवं 43 सीट के नीचे तीन बैग से लगभग 37 किलो 176 ग्राम गांजा बरामद किया. इस मामले की प्राथमिकी जीआरपी थाना मानसी में दर्ज कराया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली कि राजधानी एक्सप्रेस से गाजा जा रहा है. सूचना मिलते ही तत्काल टीम गठित कर छापेेमारी करवाया गया. उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लगभग 3 लाख 71हजार 760 रुपया है. यात्री मौके पर मौजूद नहीं मिले यात्री की पहचान को लेकर के इसका डिटेल निकाला जा रहा है.
