नवगछिया : राजद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष जदयू में शामिल

सूचना/खबरे

नवगछिया : जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर ने बताया कि जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के समक्ष राजद के कई नेता जदयू में शामिल हुए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी को प्रदेश अध्यक्ष ने माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर जदयू में शामिल किया। राजद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष विभूतिभूषण, राजद पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र मंडल उर्फ मुन्ना कुमार मंडल, मुखिया अभिया पचगछिया,

अमर कुमार यादव एवं बबलू कुमार साह, कंचन देवी वार्ड सदस्य, मनोज दास पंचायत समिति सदस्य, सिनजन कुमार के अलावे कई युवा साथी जदयू में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी भारती ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।