नवगछिया: भाजपा के सांसद और पूर्व के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद प्रवास कार्यक्रम के तहत आज करीब 8 बजे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नवगछिया स्टेशन पहुंचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रवि शंकर प्रसाद का फुल-माला और अंग-वस्त्र देकर स्वागत किया. जिसके बाद रवि शंकर प्रसाद सड़क मार्ग से नवगछिया के प्रसिद्द तेतरी मंदिर पहुचें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की।वही पूजा अर्चना करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नवगछिया भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के मदद से जेडीयू के सांसद लोकसभा में चुनाव जीतते है। नही तो जेडीयू को एक भी सीट नहीं आती। नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते सांसदों और नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि आपके अंदर राजनीतिक इंसानियत खत्म हो चुकी है क्या।
भ्रष्टाचार के तीन खंभों पर महागठबंधन सरकार

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने तत्कालीन महागठबंधन की सरकार को तीन खम्बो पर टिकने की बात कही है। उनका कहना है के इस सरकार में तीन ऐसे लोग है,जो घोटाले भ्रष्टाचार में सजा पा चुके है,दूसरे जो गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपित है और तीसरे जो इस भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करते है। रविशंकर प्रसाद ने अपनी बातो से महागठबंधन में शामिल कांग्रेस,राजद,जेडीयू पर निशाना साधा है।
दरअसल भाजपा अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बिहार के है अलग अलग जिलों में प्रवास कार्यकम कर रही है। जहां पर पार्ट के बड़े बड़े नेता अपने संगठन से लोगो को जोड़ने की कोशिश में लगे है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भागलपुर के नवगछिया पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए,बिहार के महागठबंधन की सरकार को खूब खड़ी खोटी सुनाया।
नीतीश कुमार के जाते ही फील्ड में उतरे पूर्व मंत्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि नीतीश कुमार के छोर के जाने के बाद से ही वे फील्ड पर उतर गए थे। उन्होंने बताया कि इस वक्त बिहार में जो सरकार है,वो तीन खम्बो पर चल रही है। इसमें भ्रष्टाचार के सजायाफ्ता,भ्रष्टाचार में आरोपी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले लोग हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेसा देश के गरीबों के लिए काम किया। अब हमलोग भी अपने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सभी जिलों में जाकर लोगो से मिल रहे है
