नवगछिया। रंगरा चौक से आगे एनएच 31 पर गुरुवार के संध्या समय सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई है जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा आदमी भी घायल हो गया है। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के लक्ष्मीपुर लाल चंद्रा निवासी विजय मंडल पिता अनमोल मंडल के रूप में हुई जबकि दुर्घटना में घायल पंकज मंडल इस्माईलपुर सौदागर टोला का रहनेवाला था। मृतक और घायल दोनों मौसेरे भाई थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद रंगरा ओपी प्रभारी बीट्टू कमल ने घायल को इलाज के लिए अनुमण्डल अस्पताल भिजवाया। घायल का अनुमण्डल अस्पताल में इलाज के बाद हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल पंकज ने बताया कि उसके बड़े भाई रसिकलाल मंडल की बेटी की शादी 6 मार्च को होनी थी। उसी का कार्ड लेकर वह और विजय दोनों बाइक से निमंत्रण देने बटेसपुर जा रहे थे। रंगरा चौक से 300 मीटर आगे सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने गलत दिशा में आकर मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल उछल गयी और वह दूर जा गिरा जबकि विजय ट्रक के नीचे आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल :
दुर्घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के ससुर खैरपुर निवासी बच्ची मंडल और उसकी पत्नी अपने दामाद के शव पर दहाड़ मार-मार कर रो रहे थे। मृतक को एक पुत्र है जबकि परिवार में भी वह अकेला भाई था। ससुर बार-बार कह रहा था जमाई बाबू से जाने के समय जब खाना खाने के लिए कहा उन्होंने कहा कि बहुत दूर जाना है खाना खाएंगे तो समय लग जाएगा सिर्फ चाय पी कर चले गए। क्या पता था कि अब दोबारा लौट कर नहीं आएंगे।

