नवगछिया : रंगरा पुलिस ने बिना आदेश के ही छोड़े दिया था जब्त किया गया ओवर लोड ट्रक.. डीआईजी को लिखा-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया  : एसडीओ के निर्देश पर रंगरा सीओ व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एनएच 31 पर ओवर लोड वाहनों के परिचालन को रोकने के लिए की गई कार्रवाई में जब्त किए गए 50 ट्रक को बिना आदेश को छोड़े दिए जाने के मामले में एसपी निधि रानी ने पूरे मामले को वरीय पदाधिकारी से जांच कराए जाने के लिए लिखा है. एसपी निधि रानी कहा कि मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी जांच रिपोर्ट मांगी गई थी. जांच रिपोर्ट मांगने के बाद भी इस संदर्भ में जांच रिपोर्ट नहीं दिया गया है. जांच रिपोर्ट नहीं दिए जाने से पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है. इस मामले में रंगरा ओपी प्रभारी, एनएच 31 टीओपी प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई जा रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस लिए इस मामले को वरीय पदाधिकारी से जांच कराए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जिस समय की घटना है वह उस समय छुट्टी पर थी. इस संदर्भ में एसएसपी भागलपुर से भी बात की थी लेकिन उसे भी इस संदर्भ में कोई जानकारी नही दी गई थी. उन्होंने भी पूरे मामले से अनभिज्ञता व्यक्त की है. पूरे मामले को सन्दिग्ध पाते हुए इस मामले की वरीय पदाधिकारी से जांच हो इसको लेकर डीआईजी भागलपुर को लिखा गया हैं. उम्मीद है कि पूरे मामले की जांच वरीय पदाधिकारी से होगी एवं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

– आठ दिसंबर को ओवरलोड वाहनो के जब्त करने की हुई थी कार्रवाई

आठ दिसंबर को एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर कदवा ओपी के फोर लेन, रंगरा थाना क्षेत्र में ओवर लोड को लेकर सीओ व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चेकिंग अभियान लगाया गया था. इस अभियान के दौरान रंगरा थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट पर नो ओवर लोड वाहन को जब्त किया गया. इसके बाद एनएच 31 पर खड़ी 50 वाहनों में 24 वाहनो का गुल्ला खोला गया था. जबकि 25 ट्रक को ओवर ब्रिज के पास खदेड़ कर पकड़ पकड़ने के बाद उसकी चाभी जब्त की गई थी. लेकिन उसी दिन रात में रंगरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सभी ओवर लोड ट्रक को बिना किसी के आदेश के ही छोड़ दिया. रंगरा थानाध्यक्ष द्वारा सिर्फ दस ट्रक के ही जब्त किए जाने की सूची दी गई थी..ओवर लोड ट्रक को बिना किसी के आदेश के छोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगो ने नवगछिया एसडीओ से इस संबंध में रंगरा थानाध्यक्ष के इस कारनामे को अवगत कराते हुए आवेदन दिया था.

– एसडीओ ने की थी पूरे मामले जांच

शिकायत के बाद एसडीओ मुकेश कुमार ने पूरे मामले की जांच कराई है. जिसमें पकड़े गए ओवर लोड वाहन को छोड़ दिए जाने का मामला सही पाया था. इस जांच में रंगरा चेक पोस्ट पर तैनात एसआई रमाशंकर सिंह द्वारा आवेदन भी दिया था. रामशंकर सिंह ने बताया था कि जांच के दौरान 60 के लगभग गाड़ी को पकड़ा गया था. लेकिन दूसरे ही दिन दस ट्रक को छोड़ सभी ट्रकों को छोड़ दिया गया. इस के बाद कुछ ट्रक चालक भी चेक पोस्ट पर हंगामा करने लगा जिसे समझा बुझा कर शांत किया. इसके जब रंगरा ओपी प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एसडीओ साहब के द्वारा सिर्फ दस गाड़ी को जब्त किए जाने का आदेश दिया गया था.