नवगछिया : योगासन एकेडमी के द्वारा जूनियर योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

खेल

नवगछिया : भागलपुर जिला योगासन खेल संघ के तत्वावधान में नवगछिया योगासन एकेडमी के द्वारा जूनियर योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन सावित्री पब्लिक स्कूल , नवगछिया में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद थे।प्रतियोगिता का उद्घाटन नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष सह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव ने किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश उपाध्यक्ष ,राम कुमार साहू,संतोष सिंह, खेल संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स, शहीद मुन्शी पुस्तकालय के सचिव सदानन्द भगत, खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा योगा प्रशिक्षक धर्मचन्द भगत, संजय सिंह मो नाजिम आदि उपस्थित थे। पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है

  • सब जूनियर बालिका वर्ग : – रितु प्रिया – स्वर्ण, साक्षी – रजत,  अन्नया – काँस्य।
  • सब जूनियर बालक वर्ग :- आशुतोष कुमार – स्वर्ण, आदित्य राज – रजत, आदित्य कुमार – काँस्य।
  • जूनियर बालक वर्ग :- सोनू कुमार – स्वर्ण, जयंत राज – रजत, फुलटुन शर्मा- काँस्य।
  • जूनियर बालिका वर्ग :-सीता कुमारी – स्वर्ण, मेघा कुमारी – रजत, रितिका – काँस्य।