बिहपुर : मड़वा पश्चिम पंचायत के मड़वा गांव वार्ड नंबर 8 में एक बंद घर का ताला का ताला तोड़ चोरी कर लेने का मामला सामने आया हैं। जिसको लेकर गृहस्वामी मुकेश कुमार ने झंडापुर ओपी में केस करने को लेकर आवेदन दिया है। जिसमें उसने अज्ञात चोर को नामजद किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अपने आरोप में बताया हैं की मैं 13 जून को निजी काम से बाहर गया था। जब 17जून को घर वापस आया तो घर के गेट का ताला खुला पाया। जब घर के अंदर जांच किया तो गोदरेज का ताला टूटा हुआ था। पत्नी का दस भर का जेवर, पचास हजार नकद और राइफल का 65 राउंड गोली चोरों ने चोरी कर लिया। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया आवेदन मिला है, जांच की जा रही है।
