नवगछिया : इस्माइलपुर थाना के लक्ष्मीपुर नारायणपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार की देर रात अपराधी ने मोबाइल चोरी के मामले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 25 वर्षीय अभिषेक कुमार भागलपुर के बाबू टोला कमला कुंड का रहने वाला था। घटना की सूचना पर लोगों ने आरोपित की पहचान के बाद बंधक बना लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। नवगछिया एसपी और इस्माइलपुर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को भीड़ से छुड़ाया। घायल आरोपित को इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस्माइलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनों अभिषेक का मोबाइल आरोपित द्वारा छीन लिया गया था। आरोपित को पहचान लेने के बाद अभिषेक उससे मोबाइल मांग रहा था। जिस पर दोनों के बीच पहले गाली गलौज हुई और फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गई। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मेले में ही आरोपित ने अभिषेक को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
बिहार में पूर्व मुखिया समेत सात की हत्या, आरा में बर्थडे पार्टी में मर्डर
गोली की आवाज सुनते ही चंडी स्थान पर मौजूद लोगों ने आरोपित को खींचकर बंधक बना लिया। लोगों ने आरोपित को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

