नवगछिया : मोटर चोरी के मामले में महिला गई जेल.. मोटर बरामद

Crime Reoprts

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर गांव के सुबोध चौधरी के खेत में रखा मोटर पंप इसी महीने 6 नवंबर को चोरी हो गई। गोपालपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था। इसी क्रम में मोटर धरहरा गांव में चलने की सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस दलबल के साथ पहुंची। पता चला कि प्रह्लाद सिंह के खेत में मोटर से पानी पटवन कराया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर प्रह्लाद सिंह की पत्नी रीता देवी मिली जिसने बताया कि मोटर अभिया के लंबू कुमार से खरीदे है। लंबू का पता करने पर पता चला कि लमबू नाम का व्यक्ति अभिया में कोई नहीं है। जिस पर गोपालपुर पुलिस ने रीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसमें गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।