नवगछिया : मोटरसाइकिल के धक्के से बच्चे का टूटा पैर व कमर, गंभीर हालत में मायागंज -Naugachia News

Crime Reoprts

ढोलबज्जा: बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ, पचगछिया टोला कदवा के समीप बुधवार को करीब दो बजे बुलेट मोटरसाइकिल के धक्के से कासीमपुर कदवा निवासी अखिलेश सिंह के पुत्र हुलास कुमार (10) के बाएं जांघ व कमर टूट गए. वहीं हुलास के बांह पर भी गंभीर चोट लगी है. हुलास फोरलेन सड़क पर पशुओं का चारा (भूसा) लाने गया था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी बीच रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ चापर निवासी कैलाश यादव के पुत्र सनम कुमार सनम (आर्मी) काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर काफी तेज रफ्तार से भटगामा जीरोमाइल की तरफ जा रहे थे. जिससे धक्का लग गया. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे. धक्का लगने पर हुलास कुछ दूर फेकाकर चले गए.

स्थानीय निवासी समेस कुमार व अन्य की मदद से बेहोशी के हालत में हीं घायल हुलास को स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया. जहां बालक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने इलाज के लिए मायागंज ले गया. वहीं मोटरसाइकिल चालक ने हुलास के इलाज का सारे खर्च का भार अपने ऊपर लिया है. घटना की सूचना मिलते हीं कदवा ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है.