नवगछिया : रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों ने खूब धूम मचाया। बच्चों के द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया गाने पर छात्राओं ने डांस कर खूब तालियां बटोरी। वहीं राधा की भूमिका में आराध्या एवं मीरा की भूमिका में शिल्पी एवं श्री कृष्ण की भूमिका में हर्षवर्धन ने दही हांडी फोड़ जन्माष्टमी मनाया। मौके पर प्रधानाचार्य विश्वास झा, बलराम रजक , शेखर भारती , श्याम कुमार आदि मौजूद रहे।
