नवगछिया में SST टीम ने वाहन जांच के दौरान 2 लाख रुपये जब्त किए

सूचना/खबरे

नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए आदर्श आचार संहिता के पालन व विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु गोपालपुर थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक पर नियुक्त SST (स्टैटिक सर्विलांस टीम) ने वाहन जांच के दौरान 2,00,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चुनाव के दौरान अवैध धन के उपयोग और प्रलोभन रोकने को लेकर चल रही जांच अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। टीम द्वारा बरामद राशि को विधिवत जप्त कर लिया गया है।

SST टीम के अधिकारियों ने बताया कि बरामद नकदी के स्रोत और उद्देश्य की जांच की जा रही है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने मतदाताओं से शांति और निष्पक्षता बनाए रखने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की है।