नवगछिया में श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। 51वां वार्षिक श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से 27 मार्च 2026 तक घाट ठाकुरवाड़ी में धूमधाम से होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!18 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
आयोजन से पूर्व 18 मार्च (बुधवार) को सुबह 9:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः घाट ठाकुरवाड़ी पहुंचेगी।
सुबह होगा नवाह पारायण
कार्यक्रम के दौरान 25 विद्वानों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संगीतमय श्री रामचरितमानस नवाह पारायण किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

रात में होगी संगीतमय राम कथा
रात्रि 7:00 बजे से 10:00 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वामी विनोदानंद सरस्वती (प्रयागराज) सहित अन्य विद्वान प्रवचन देंगे।
तैयारियों में जुटी समिति
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
