नवगछिया में 36वां श्री श्याम महोत्सव 31 दिसंबर और 1 जनवरी को.. भजनों से भाव-विभोर

EVENT

नवगछिया में 36वें श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन दो दिनों तक किया जाएगा। यह महोत्सव 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बाल भारती (पोस्ट ऑफिस रोड) परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें छप्पन भोग, आलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, अखंड ज्योति, विशाल भंडारा, दिव्य दर्शन, भजन संकीर्तन, नृत्य-नाटिका तथा भव्य झांकी प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समिति से जुड़े अनिल केजरीवाल ने बताया कि महोत्सव में कोलकाता से आए मयंक अग्रवाल एवं संजय शर्मा, नवगछिया से स्वरूपा केजरीवाल और युवराज भारद्वाज, जबकि दिल्ली से आशुतोष पाल अपने मधुर भजनों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे।

राकेश भरतिया ने कहा कि नवगछिया के निवासी हर वर्ष नए साल का स्वागत बाबा श्याम के भजनों के साथ करते हैं, जबकि अन्य लोग नए साल पर बाहर के स्थानों की ओर रुख करते हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव की सफलता के लिए समिति के सभी सदस्य पूरी मेहनत और लगन से जुटे हुए हैं।

समिति की ओर से सभी श्याम भक्तों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन महोत्सव में शामिल हों और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।