नवगछिया में समपार पर लगा भीषण जाम घंटों जाम में फंसे लोग

NEWS

नवगछिया । नवगछिया में सोमवार को रेलवे में रैक लगने के कारण पूर्वी समपार पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर तक जाम लग गया। अनुमण्डल अस्पताल से लेकर मकन्दपुर चौक तक भीषण जाम लगे रहने से लोगों को जाम में घंटों परेशानी हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय के पास से जाम में फंसी गाड़ी को मंकदपुर चौक पहुंचने में दो घंटे का समय लग रहा था। रेलवे में रैक लगने के कारण ट्रकों के आवाजाही के कारण जाम छुड़ाने में पुलिस बलों को भी काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा था।

नवगछिया थाना पुलिस जगह जगह जाम छुड़वा रही थी। नवगछिया थाना की गाड़ी भी जाम में घंटों फंसी हुई थी। देर शाम दोनों साइड में पुलिस बलों की तैनाती कर जाम छुड़ाया गया। जाम ूटने के बाद फिर जाम लग गया जो देर रात तक लगा रहा।