नवगछिया : भागलपुर नगर की तर्ज पर पुलिस जिला नवगछिया में भी पुलिस रोको-टोको अभियान शुरू करेगी। उक्त बातें रविवार को नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने अपने कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में थानाध्यक्षों से कहीं। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पुलिस को अपराधियों पर लगाम लगाने में आसानी होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सभी थानाध्यक्ष समय बदल-बदल कर अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच करेंगे। एसडीपीओ ने कहा कि तुलसीपुर निवासी कुख्यात राकेश राय पर सीसीए-12 लगाने के लिए खरीक थानाध्यक्ष को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है।

इसी तरह जेल में बंद अन्य कुख्यातों को भी चिन्हित करने को कहा गया, जिस पर सीसीए-12 का प्रस्ताव भेजा जा सके। जेल से जमानत पर बाहर आकर फिर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने वाले आरोपितों की जमानत रद की जाएगी।
