नवगछिया – गुरुवार को लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत ने नगरह गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस क्रम में उन्होंने सबसे पहले नगरह में वेंकटेश मंदिर में मत्था टेका फिर जनसंपर्क अभियान में निकले. इधर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के नेता सह विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत ने कहा कि यह वर्ष 2020 का है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया में विकास की छटपटाहट है. जो नवगछिया को समझता है उसे ही चुनें. यह चुनाव नवगछिया के आगामी दशकों की राजनीति की दशा दिशा को तय करेगा. इसलिये चूकें नहीं सबसे बेहतर उम्मीदवार का चयन करें.

श्री भगत ने कहा कि उनके हिसाब से सुरेश भगत सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं. प्रवीण ने सुरेश भगत के पक्ष में डिजिटल प्रचार अभियान चलाया है. इधर महिलाओं के एक दल ने विधानसभा का सघन जनसंपर्क किया है.
