नवगछिया में लगातार घरों में मिल रहा है ईडियन कोबरा.. लोगो में दहशत

सूचना/खबरे

नवगछिया। नवगछिया बाजार में पिछले चार दिनों से लगातार इंडियन कोबरा (गेहुंमन सांप) घरों में मिल रहा है, जिससे लोगों में भय का महौल है। शुक्रवार को चैती दुर्गा मंदिर के पास संजीव साह के घर पर पांच फीट का सांप निकला।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार को वार्ड नं 26 में तीन फीट का सांप शंभू चौरसिया के घर पर मिला, वहीं रविवार को कुम्हार पट्टी के सनातन प्रसाद के घर पर चार फीट का सांप निकला था। सोमवार को बाल भारती विद्यालय में लगभग ढाई फीट का सांप निकला तीनों सांपों को वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़ लिया गया है। इसके पूर्व गोपालपुर के लतरा, गोपालपुर में भी सांप पाया गया था जिसे वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किया गया।