नवगछिया में लकड़ी गोदामों में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

NEWS

नवगछिया। नवगछिया बाजार के वैशाली चौक के पास  रेलवे  में स्थित लकड़ी के दो बड़े गोदाम में बुधवार को अहले सुबह अचानक भीषण  आग लग गई। इस कारण वहां अफरातफरी मच गई। अहले सुबह तीन बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उतनी  ऊंची उठने लगी कि लोग आग बुझाने के लिए नजदीक नहीं जा पा रहे थे। आग लगने से 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान  लगाया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आग लगने की सूचना के तुरंत बाद  नवगछिया से दो फायर ब्रिगेड  घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। परन्तु इसमें सफलता नहीं मिली। बाद में एक और फायर ब्रिगेड आयी और आग को बुझाने में लगी लेकिन आग बुझने के बजाय उग्र होती जा रही थी। इसके बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर भागलपुर से एक बड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आग को बुझाने के लिए छह फ़ायरब्रिगेड को लगाया गया,. लेकिन आग इतनी प्रचंड थी कि फायर ब्रिगेड को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। छह घण्टे के अथक  प्रयास के बाद आग बुझी।. इस बीच दोनों गोदाम में रखे लकड़ी के कीमती सामान और कीमती लकड़ी जलकर पूरी तरह से रख हो गयी।

आग से लगभग 30 लाख की कीमती लकड़ी जली:

लकड़ी के गोदाम में आग कैसे लगी यह अभी तक पक्के तौर पर पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ में तरह तरह की चर्चा चलरही थी।कोई गांजा पीने के कारण  आग लगने की बात कह रहे थे। लोगों का कहना था कि घटनास्थल के पास रेलवे मालगोदाम है, जहां रात्रि में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उनलोगों की गलती के कारण ही आग लग गयी होगी। इसके पहले भी उस गोदाम में दो दो बार आग लगने की घटना घटी थी। दोनों गोदाम नवगछिया शहर के व्यवसायी आशीष गाड़ोदिया और राजन शर्मा की है।

आग लगने के तुरंत बाद मौके पर नवगछिया राजकीय रेल थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह दल बल के साथ पहुंच गए थे और आग बुझाने में सहयोग कर रहे  थे। जबकि आग लगने के तुरंत बाद सामाजिक संगठन क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के लड़के बचाव कार्य में सक्रिय दिखे, तो आसपास के रहने वाले पड़ोसियों ने भी आग लगी की घटना पर काबू पाने के लिए सराहनीय प्रयास किया। नवगछिया शहर के स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगी में हुए नुकसान का आंकड़ा 30 लाख के  पार कर सकता है। दोनों व्यवसायियों की स्थिति ठीक नहीं है और दोनों ने अभी तक नुकसान हुई संपत्ति का आकलन नहीं किया है।

 

Bihar News: भागलपुर के नवगछिया में लकड़ी गोदामों में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक