नवगछिया | नवगछिया में रबी फसल के लिए यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। अगर समय पर यूरिया खाद नहीं मिलेगा तो उनकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी। यूरिया खाद के लिए किसान दुकानों में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन दुकानदार भी उन्हें निराश कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि एक-दो दिन में यूरिया खाद आएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तभी दे पाएंगे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चोरी छुपे दुकानदार रात के अंधेरे में यूरिया ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं। रंगरा में सबसे ज्यादा किसानों को यूरिया खाद की कमी की मार झेलनी पड़ रही है। किसान हृदय नारायण पंडित कहते हैं कि कई दिनों से यूरिया खाद के लिए दुकान जा रहे हैं लेकिन यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। अगर यूरिया खाद नहीं दिया गया तो रबी फसल बर्बाद हो जाएगी। सारा मेहनत बेकार हो जाएगा।
वहीं किसान ठेपल मंडल ने बताया कि दुकान में जाने के बाद दुकानदार सीधे हाथ खड़ा कर देते हैं कि यूरिया नही है,लेकिन रात में कई लोगों का ठेला पर यूरिया खाद लेकर जाते देखा गया पूछने पर बताया कि ज्यादा पैसे लेकर के दुकानदार ने हमें यूरिया खाद दिया है।

