नवगछिया : मां ने मोबाइल छीन लिया तो बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दिल दहला देने वाली यह घटना सोमवार रात 8 बजे की है। नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी भोलानाथ भगत की पुत्री सोनाली कुमारी (19 वर्ष) रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के समय वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान उसकी मां देवकी देवी वहां पहुंची और बात करने से मना किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, पर देर रात तक नहीं पहुंची
फिर हाथ से मोबाइल छीन लिया। साथ ही, उसे डांट भी लगाई। कुछ देर के बाद सोनाली बगल के कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि माता-पिता अपनी बेटी को लेकर अनुमंडल अस्पताल भी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस घटना की सूचना नवगछिया थाना को भी दी, लेकिन देर रात तक पुलिस नहीं पहुंची थी।
भाई बोला-उसकी दुकान से चोरी हुआ था मोबाइल
सोनाली के भाई शिवम कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले उसकी दुकान से मोबाइल चोरी हो गया था। उसके बाद उसने उसी नंबर का नया सिम ले लिया। सोमवार को उसी मोबाइल पर उसे बात करते देखा तो मैं और मेरी मां ने उससे पूछा कि तुम्हारे पास यह मोबाइल कैसे अाया।

सोनाली ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद वह रसोई घर से बाहर बगल के कमरे में गई और फांसी लगाकर जान दे दी। शिवम ने बताया कि सोनाली पढ़ने में काफी अच्छी थी। मैट्रिक और इंटर में अच्छे नंबर मिले थे। अभी वह मदन अहिल्या कॉलेज में बीए पार्ट वन में पढ़ रही थी।
सोनाली का फाइल फोटो।
