नवगछिया में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 13 घायल

NEWS

नवगछिया में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 11 घायलों का इलाज  मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जबकि 2 को बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैसे हुआ हादसा?

हादसा नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र स्थित बगड़ी पुल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार कुल 4 वाहन आपस में टकरा गए।

  • पहले तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मारी।

  • टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ई-रिक्शा से जा भिड़ी।

  • इस दौरान एक बस भी हादसे की चपेट में आ गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ई-रिक्शा में सवार सभी 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

मृतकों की पहचान

चार में से दो मृतकों की पहचान हो चुकी है:

  • अरविंद कुमार मंडल (कटिहार)

  • कुणाल कुमार (मरार मोरकाही, खगड़िया)

अन्य दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम नवल किशोर चौधरी और एसएसपी मायागंज अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

डीएम ने बताया कि बड़ी बस और छोटी गाड़ियों के बीच टक्कर में यह हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

राहत और बचाव

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।