नवगछिया में बड़ी कार्रवाई: 264 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 264.375 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 3 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि अमरपुर बहियार स्थित सचिंत शर्मा के बगीचे में भारी मात्रा में शराब उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और एक वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद वाहन और बगीचे की तलाशी लेने पर कुल 264.375 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

इस दौरान पुलिस ने वाहन को जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयरामपुर, झंडापुर निवासी और लत्तीपुर, बिहपुर निवासी  के रूप में हुई है। दोनों भागलपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में बिहपुर थाना में कांड संख्या 40/26, दिनांक 3 मार्च 2026 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।