नवगछिया। नवगछिया के विभिन्न इलाकों में रविवार को लोगों ने धुरखेल। ढोलबज्जा पंचायत के भगवानपुर गांव में बच्चों और युवाओं की टोली ने एक दूसरे के साथ धूल मिट्टी उड़ाकर जमकर धुरखेल खेला। ग्रामीण प्रशांत कुमार कन्हैया ने बताया कि पूर्वजों की होली के एक दिन पूर्व धुरखेल खेलने की परंपरा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेकिन अब समाज में काफी परिवर्तन आ गया है। लोग कृत्रिम रंगों से होली खेलने लगे हैं और धुरखेल खेलने की परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। उसी लोक परंपरा को जीवित रखने के लिए गांव के बच्चों और युवाओं के साथ धुरखेल का आयोजन कर समाज को एक संदेश दिया है।
