नवगछिया में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 18 हजार की लूट -Naugachia News

बिहपुर

मंगलवार को प्रखंड के झंडापुर एनएच 31 चौक से हरिओ के त्रिमुहान घाट की तरफ जानेवाले एनएच 106 पर करीब तीन बजे भाया फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी रोहित कुमार सिंह से बदमाशों ने कलेक्शन के 18 हजार रुपये हथियार के बल लूट लिये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित कर्मी भ्रमरपुर एवं हरिओ से रुपया कलेक्शन कर एनएच 31 की तरफ लौट रहा था कि दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर कब्जे में लेकर रुपये का थैला लूट लिया। पीड़ित कर्मी रोहित कुमार सिंह ने इसकी सूचना झंडापुर ओपी को दी।

सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी पंकज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये एवं पड़ताल शुरू कर दी। वहीं प्रभारी ने बताया कि रुपये लूट की घटना की पड़ताल की जा रही है। पीड़ित द्वारा बतायी गयी निशानदेही पर बदमाशों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।