नवगछिया। नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल के आसपास चल रहे फर्जी क्लिनिक, अल्ट्रासाउड व एक्सरे करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी क्लिनिक, अल्ट्रासाउड व एक्सरे करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस क्षेत्र में जितने भी क्लीनिक, अल्ट्रासाउड और एक्सरे चलाने वाले सभी संचालकों से लाइसेंस की मांग की गई है। जिन संचालक के द्वारा लाइसेंस जमा नहीं किया गया तो उसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन व जिला पदाधिकारी को भेजी जायेगी। 15 मई तक अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक कार्यालय में लाइसेंस जमा करना है।
