नवगछिया में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

EVENT

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय खगड़ा में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह भावनात्मक माहौल और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राणा कुमार झा ने की, जबकि मंच संचालन भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि सदस्य युगेश कुमार ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करने से पूर्व प्रधानाध्यापक पंकज कुमार को अंगवस्त्र, डायरी एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।
खगड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह ने पंकज कुमार के व्यक्तित्व और चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अनुशासनप्रिय एवं कर्मठ शिक्षक बताया। वहीं जगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें एक आदर्श शिक्षक कहा।

बिहार प्रदेश प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने पंकज कुमार को नेक, सरल और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण इंसान बताया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक पंकज कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी कविता तिवारी को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, बुके, डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे राणा कुमार झा ने शिक्षक हित में पंकज कुमार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की और उनके सेवाकाल को प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर नीरज कुमार, शिवशंकर जी, आनंद कुमार सिंह, आनंद मुकेश, सुबोधचंद्र यादव, राजकिशोर ठाकुर, बलराम रजक, उमाकांत यादव, संजय प्रसाद मंडल, विश्वनाथ, अमित कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार सिंह, शंभु कुमार साह, राजीव कुमार, राजीव मिश्रा, राजीव सिंह, प्रभाकर मतवाला, अजय झा, हरिशंकर प्रसाद सिंह, नवल कुमार सिंह, विनय कुमार यादव, पवन कुमार, जयकुमार पासवान, घनश्याम प्रसाद जायसवाल, अभय कुमार, बेरिस्टर प्रसाद सिंह, बी.पी. चौरसिया, शंकर कुमार, धनंजय तिवारी, राजेश कुमार, अनुज कुमार गौरव, दीपक कुमार यादव, विनय कुमार, मिंटू कुमार शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं शिक्षक उपस्थित थे।