नवगछिया के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के नेतृत्व में पूर्णिया से भागलपुर जाने के क्रम में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमेश कुशवाहा का जदयू जिला नवगछिया के द्वारा नवगछिया जीरोमाईल पर अंग वस्त्र बुके एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जदयू जिला के मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर ने बताया कि 18 जुलाई को भागलपुर स्थित होटल मोर्या मैरिज पैलेस जीरोमाईल में नवगछिया भागलपुर एवं बांका का संयुक्त संगठनात्मक बैठक होना है। 18 जुलाई को तीनों जिला के प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण बैठक में उपस्थित होंगे। वही माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के भव्य स्वागत में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, जिला मुख्य प्रवक्ता कुमार मिलन सागर ,जिला महासचिव विमलदेव राय, मनोज यादव, कैलाश सिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, मनोज लाल, नगर अध्यक्ष हुलास सिंह कुशवाहा ,
युवा नेता आशीष मंडल, व्यवसायिक जिला अध्यक्ष हिमांशु भगत ,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमाकांत राय, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद ,डॉ पंकज राय ,चंदन राय, मोहम्मद इफ्तेखार आलम ,मोहम्मद शाहजहां,संजू देवी ,प्रीतम कुमार, अजीत कुमार ,पंकज कुमार साहू ,पवन झा, विनोद मालाकार ,नरेश मंडल मोहम्मद इश्तेहार, दिलीप सिंह कुशवाहा एवं सैकड़ों के संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

